Taranagar West Election Results: तारानगर पश्चिम पंचायत समिति चुनाव में भाजपा सबसे आगे

भाजपा ने 10 सीटों पर दर्ज की जीत, कांग्रेस को 4

Published On

तारानगर (सच कहूँ न्यूज़)। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत तारानगर पश्चिम (भालेरी) पंचायत समिति के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्यालय तारानगर वाली इस पंचायत समिति में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 10 सीटों पर जीत हासिल की है।
घोषित परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 10 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस के खाते में 4 सीटें आईं। वहीं, सीपीआई (एम) ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की।

पार्टीवार चुनाव परिणाम

बीजेपी - 10
कांग्रेस - 4
सी पी आई (एम) - 1

इस तरह तारानगर पश्चिम (भालेरी) पंचायत समिति की कुल 15 सीटों में भाजपा ने स्पष्ट बढ़त के साथ जीत दर्ज की। कांग्रेस चार सीटों पर सिमट गई, जबकि सीपीआई (एम) को एक सीट मिली।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts