संविधान दिवस पर अम्बेडकर चौक पर जुटेंगे संविधान प्रेमी

सामाजिक एकता का देंगे संदेश, संविधान पर होगी संगोष्ठी

Published On

Constitution Day: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। संविधान सेना राजस्थान की ओर से 26 नवम्बर को संविधान दिवस के मौके पर जंक्शन स्थित अम्बेडकर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5.30 बजे शुरू होगा। इसमें संविधान पर संगोष्ठी आयोजित करने के साथ आतिशबाजी भी की जाएगी। संविधान सेना हनुमानगढ़ की ओर से निमंत्रण पत्र वितरण कर अधिकाधिक नागरिकों, सामाजिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संविधान प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है।

आयोजकों ने कहा कि संविधान दिवस सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करने का मौका है। आयोजकों के अनुसार संविधान किसी एक समाज का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का गौरव और स्वाभिमान है। शिक्षा, समानता, अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया जाएगा। संविधान सेना ने नागरिकों से अपील की है कि वे अम्बेडकर चौक पहुंचकर अपनी भागीदारी निभाएं और एकता की ताकत का शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक परिचय दें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts