Water Leakage News: लीकेज से बर्बाद हो रहा था हजारों लीटर पानी, शिकायत के बाद जागे पीएचईडी अधिकारी

मीडिया में मामला उठने और ऑनलाइन शिकायत मिलने पर हरकत में आया विभाग

Published On

Water Pipeline Leakage: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। जंक्शन में तिलक सर्किल से धानमंडी रोड पर वन विभाग कार्यालय के सामने पाइप लाइन में लंबे समय से हो रहे लीकेज को आखिरकार जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने गुरुवार को दुरुस्त कर दिया। ऑनलाइन शिकायत मिलने के बाद विभाग हरकत में आया और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लीकेज ठीक किया। इससे पहले बुधवार को स्थानीय निवासियों ने इस गंभीर समस्या को मीडिया के समक्ष उठाते हुए विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे।

पीएचईडी कर्मी कृपाल सिंह ने बताया कि उक्त पाइप लाइन में लीकेज की समस्या पहले भी तीन-चार बार सामने आ चुकी है। हर बार इसे दुरुस्त किया गया, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा लीकेज शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शिकायत प्राप्त होने पर लीकेज ठीक करवाया जा रहा है। शिकायत देरी से मिलने के कारण कई बार मरम्मत कार्य में समय लग जाता है। यदि विभाग को समय पर सूचना मिल जाए तो समस्या का जल्द समाधान किया जा सकता है।

गौरतलब है कि पाइप लाइन में लीकेज के कारण रोजाना सैकड़ों-हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा था। लंबे समय से पानी बहने के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई थी और मौके पर गहरा गड्ढा बन गया था, जो लगातार बढ़ता जा रहा था। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ था। इतना ही नहीं, लीकेज के चलते आसपास के घरों में गंदे पानी की सप्लाई होने की समस्या भी सामने आ रही थी।

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह समस्या पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से पहले से बनी हुई थी। लंबे समय तक समाधान नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। रहवासियों ने विभाग से पाइप लाइन की स्थाई मरम्मत करवाने, पेयजल की बर्बादी रोकने, क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त करने तथा घरों में गंदे पानी की सप्लाई की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की थी। अब लीकेज दुरुस्त होने से लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts