Rajasthan Railway Latest News: रेलवे ट्रैक के पास दो संदिग्ध बॉक्स मिलने से मचा हड़कंप, एक में लाइव मोड़ में मिला बम
सोमवार को जांच अधिकारी दोनों आरोपियों को घटनास्थल रेलवे ट्रैक पर लेकर पहुंचे
Rajasthan Railway News: श्रीगंगानगर (सच कहूँ ब्यूरो)। रेलवे ट्रैक पर आईईडी लगाए जाने के मामले की जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध बॉक्स मिले हैं, जिनमें से एक बम लाइव मोड़ में, जबकि दूसरा डिफ्यूज मोड़ में मिला। है। सोमवार को जांच अधिकारी आईपीएस नितिन चौधरी दोनों आरोपियों को घटनास्थल से करीब 7 किलोमीटर पहले रेलवे ट्रैक पर लेकर पहुंचे। इस दौरान रामसिंहपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 300 मीटर पहले पीर की मजार के पास रेलवे ट्रैक से 10 से 20 मीटर की दूरी पर खाली जगह में दो बॉक्स मिले।
जांच अधिकारी नितिन चौधरी के अनुसार, इनमें बम होने की आशंका है। इनमें से एक बॉक्स टूटा हुआ है, जबकि दूसरा बॉक्स पैक अवस्था में मिला है। संदिग्ध बॉक्स मिलने के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर मौके पर लोगों की आवाजाही रोक दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीगंगानगर से बम निरोधक दस्ते और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। साथ ही रेलवे प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है, ताकि जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जा सकें।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वे 12-13 अक्टूबर को दूसरी बार इस क्षेत्र में आए थे। उस दौरान उन्होंने यहां आईईडी लगाया था। आरोपियों के इस खुलासे के बाद पुलिस जांच के लिए उन्हें संबंधित स्थान पर लेकर पहुंची थी, जहां ये दोनों संदिग्ध बॉक्स मिले। फिलहाल बम निरोधक दस्ते और एफएसएल टीम की जांच के बाद ही बॉक्स के अंदर मौजूद सामग्री और उसकी वास्तविक प्रकृति का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Comments