सेवादारों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया

डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमारे लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं: परिजन

Published On

सुनाम ऊधम सिंह वाला, सच कहूँ/कर्म। Sunam News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए सेवादारों ने सड़क पर घूम रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलवाकर इन्सानियत का फर्ज निभाया है। जानकारी देते हुए जिला एमएसजी आईटी विंग के जिम्मेवार सेवादार जसपाल इन्सां ने बताया कि रविवार को स्टेट कमेटी के सदस्य भगवान इन्सां को सुनाम में सड़क पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति घूमता हुआ मिला। इसके बाद वे अन्य सेवादारों को साथ लेकर उक्त व्यक्ति को डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केन्द्र, सुनाम में ले आए।

यहाँ उन्होंने उक्त व्यक्ति की देखभाल की। इसके बाद उसकी फोटो सोशल मीडिया पर अप्लोड कर उसके पते और परिवार के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्हें बुढलाडा से एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने उक्त व्यक्ति के बारे में पुख्ता जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति पहले अपने परिवार के साथ बुढलाडा में रहता था और अब सुनाम की सार्इं बस्ती में रह रहा है। इसके बाद सेवादारों ने बताए गए पते पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार भगवान इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार सहदेव इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार गगन इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार राजेश बिट्टू इन्सां, जसपाल इन्सां और तरुण इन्सां मौजूद रहे।

परिजनों ने पूज्य गुरु जी व डेरा श्रद्धालुओं का किया धन्यवाद

उक्त व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। आज सुबह वह घर से चला गया था, जिसके बाद परिवार के सदस्य काफी परेशान थे। उन्होंने उसे तलाशने का प्रयास भी किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। अब जब डेरा सच्चा सौदा के सेवादार उसे घर लेकर आए हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

परिजनों ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार उनके लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं, जिन्होंने उनके परिवार के सदस्य को सुरक्षित घर पहुंचाया है। यदि सेवादार उसे घर नहीं लाते तो पता नहीं वह कितनी दूर चला जाता। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया, जिनकी प्रेरणा से सेवादारों ने उनके परिवार के सदस्य को उनसे मिलवाया। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts