‘मेरा घर मेरे नाम’: कैबिनेट मंत्री ने आठ गाँवों के 2,256 परिवारों को सौंपे मालिकाना दस्तावेज

‘मेरा घर मेरे नाम’: कैबिनेट मंत्री ने आठ गाँवों के 2,256 परिवारों को सौंपे मालिकाना दस्तावेज

Published On

सुनाम ऊधम सिंह वाला, सच कहूँ/कर्म थिंद। Sunam News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत सुनाम विधानसभा हलके के आठ गाँवों में आयोजित वितरण समारोहों के दौरान 2,256 परिवारों को उनके घरों के मालिकाना हक के दस्तावेज सौंपे। गाँव तोगावाल में उन्होंने मालिकाना दस्तावेजों के वितरण के साथ-साथ गाँव के खेल मैदान का उद्घाटन भी किया। लाभार्थी परिवारों को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना का उद्देश्य गाँवों की लाल लकीर के अंदर पीढ़ियों से रह रहे पात्र परिवारों को उनके घरों के मालिकाना हक का दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों से परिवारों के पास अपने घर की मालिकी दर्शाने के लिए सरकारी रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। गाँव स्तर पर वितरण समारोह आयोजित करने से लाभार्थियों को अपने गांव में ही दस्तावेज प्राप्त करने की सुविधा मिली है। वितरण समारोहों के दौरान घासीवाल के 140, चौवास के 370, तोलावाल के 380 और बीर कलां के 240 परिवारों को मालिकाना दस्तावेज सौंपे गए। इसी तरह झाड़ों के 300, साहोके के 315, मंडेर खुर्द के 229 और तोगावाल के 282 परिवारों को दस्तावेज दिए गए। तोगावाल में खेल मैदान का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस मैदान से गाँव के बच्चों और युवाओं को अपने गाँव में ही खेलने और नियमित अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts