शिक्षा और रोजगार
Panchayat Election Results: पंचायत चुनाव में जीत के बाद गांवों में जश्न, कहीं गुलाल उड़ा तो कहीं ढोल-नगाड़ों पर थिरके समर्थक
दीपावली से पहले विजयी प्रत्याशियों के घरों में मनी होली-दीपावली
Hanumangarh Panchayat Election Results: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत तीसरे चरण में जिले की छह पंचायत समितियों हनुमानगढ़ जंक्शन, पीलीबंगा, नोहर, पल्लू, भादरा एवं राजपुरा (8 बीएचडी) की 204 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं 2151 पंच पदों के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ। सरपंच पद के लिए मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही गांवों में जीत का जश्न शुरू हो गया। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाइयां दीं। दीपावली से पहले ही विजयी प्रत्याशियों के घरों में होली और दीपावली का त्योहार एक साथ मन गया।
हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति की कुल 23 ग्राम पंचायतों में से 24 एलएलडब्ल्यू बी से शर्मिला, 6-8 एलएलडब्ल्यू से इकबाल मोहम्मद, बनवाला से वीरपाल कौर, चिश्तियां से मनजीत कौर, डबली बास चुगता से आत्मासिंह, डबली बास कुतुब से गुरमीत कौर, डबली बास मौलवी से पूजा, डबली बास मिड्ढा रोही से रिम्पल, डबली बास पेमा से चन्द्रकला, डबली बास सरदारा से संतुराम, ढालिया से रियासत अली, धोलीपाल से कालूसिंह, गाहडू से सिमरजीत कौर, हिरणावाली से रमनदीप कौर, जण्डावाली से वीरपाल कौर, जोड़कियां से सुभाष चन्द्र, मक्कासर से राजनपाल कौर, मानुका से अमरजीत कौर, नवां से गुरविन्द्र सिंह, पक्काभादवां से पृथ्वीराज, पक्कासहारणा से सुखिया, उत्तमसिंह वाला से संजू और रोड़ांवाली से देवेन्द्र जांगू सरपंच निर्वाचित हुए।
पल्लू: मालासर में महज 2 वोट से जीतीं सरोज
पल्लू पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में दनियासर से इन्द्रादेवी का सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष ग्राम पंचायतों में बरमसर से मोनिका रानी, बिसरासर से महावीर प्रसाद, चान्देड़ीबड़ी से सरोज, देवासर से सोना, धांधुसर से राकेश सिहाग, ढाणी लेघान से शंकरलाल, झेदासर से कलावती, कलासर से विनोद कुमार, कानसर से शारदा, केलनिया से विकास, माहेला से हेमराज, मालासर से सरोज, मोटेर से महेन्द्र नाथ, नैयासर से मानी, ननाऊ से सुनीता, न्योलखी से ओमकला, पल्लू से कुशलसिंह, पोहड़का से हुक्माराम, पूरबसर से सरोज, रामकां से नन्दराम, रत्नादेसर से मांगीलाल, सिरासर से भूरी, सिरंगसर से ओम कंवर और 8 केकेएम से मैना सरपंच निर्वाचित हुईं। चुनाव में मालासर से सरोज ने महज दो मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि बिसरासर से महावीर प्रसाद 791 मतों के बड़े अंतर से विजयी रहे।
Comments