दो नई ट्रेनें चलने से श्री मुक्तसर साहिब के रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात

राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और राजेश गोरा पठेला ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार

Published On

फिरोजपुर, सच कहूँ/जगदीप सिंह। फाजिल्का से श्री मुक्तसर साहिब होते हुए हरिद्वार और दिल्ली जाने वाली दो नई रेलगाड़ियों को मंजूरी मिलने की खबर से क्षेत्र के रेल यात्रियों में खुशी की लहर है। इस रेल सुविधा को लेकर राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और राजेश गोरा पठेला ने सकारात्मक फैसला लेने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का विशेष रुप से धन्यवाद किया है। इस फैसले से श्री मुक्तसर साहिब और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को रेल यात्रा के बेहतर विकल्प मिलने की उम्मीद है। साथ ही हरिद्वार और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को होने वाली परेशानी भी कम होगी।

राणा सोढ़ी ने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए हरिद्वार और दिल्ली से सीधा रेल संपर्क बेहद महत्वपूर्ण है। धार्मिक यात्राओं, कारोबार, नौकरी और अन्य जरुरी कामों के लिए इन शहरों में जाने वाले यात्रियों को नई रेलगाड़ियां शुरु होने से बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे यात्रियों का समय बचेगा और बसों व अन्य परिवहन साधनों पर निर्भरता भी कम हो सकती है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts