Volleyball Championship: इंटर कॉलेज वॉलीबॉल चैंपियनशिप में पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ की टीम बनी उपविजेता

इंटर कॉलेज वॉलीबॉल चैंपियनशिप में पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ की टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान

Published On

सोनीपत, सच कहूँ न्यूज़। Sonipat News: पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ की वॉलीबॉल टीम ने दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में आयोजित इंटर कॉलेज वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले संस्थान के तीन खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए विश्वविद्यालय की टीम में किया गया है। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन, सचिव गौतम नैन, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, एमडी इंजीनियर संघदीप शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ. स्वीटी, कैंपस डायरेक्टर कुलदीप और रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

प्रतियोगिता के दौरान पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ की टीम ने पहले मुकाबले में गेटवे और दूसरे मुकाबले में आईआईटीएम की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की टीम के साथ हुआ। पांच सेटों तक चले इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ के खिलाड़ियों ने दो सेट जीतकर मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया, लेकिन अंततः टीम को हार का सामना करना पड़ा और उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts