Haryana Rajasthan Weather Update: बारिश को लेकर मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट

बारिश के साथ ओलावृष्टि, हरियाणा-राजस्थान में बरसेंगे बदरा!

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से पहले ही हरियाणा, राजस्थान और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार दोपहर बाद हरियाणा के चरखी दादरी और रेवाड़ी में गरज-चमक के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। इसके बाद देर शाम नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर में भी कई जगह बारिश दर्ज की गई। हिसार में दिनभर बादल छाए रहे।

उधर, राजस्थान के जयपुर और श्रीगंगानगर में झमाझम बारिश हुई, जबकि अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में ओलावृष्टि से मौसम ठंडक भरा हो गया। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। हालांकि बीते 24 घंटों में राजस्थान के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा और सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  आईएमडी के मुताबिक राजस्थान में 24 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 24 अक्टूबर की देर रात से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी से बदलकर उत्तर-पूर्वी होने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 25 और 26 अक्टूबर को हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और राज्य में कहीं-कहीं तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में हल्की गिरावट आएगी, जिससे दिन में हल्की ठंडक महसूस होगी। सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास बढ़ेगा। बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 अक्टूबर के बाद प्रदेश में मौसम एक बार फिर से आमतौर पर शुष्क हो जाएगा। इस दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलती रहेंगी।

About The Author

Related Posts