Honesty: रवि इन्सां ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 20 हजार रुपये से भरा पर्स लौटाया

संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं से प्रेरित होकर रवि इन्सां ने लौटाया 20 हजार रुपये से भरा पर्स, पेश की ईमानदारी की मिसाल

Published On

बड़ौत, सच कहूँ न्यूज़। बावली रोड स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर रवि इन्सा ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक ग्राहक का खोया हुआ पर्स उसे लौटा दिया। पर्स में करीब 20 हजार रुपये की नकदी, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। बताया गया  कि  रवि इन्सा के पिता सुनील इन्सां की दुकान पर एक ग्राहक कपड़े खरीदने आया था। खरीदारी के बाद ग्राहक वहां से चला गया। कुछ देर बाद उसे अपना पर्स खोने का पता चला, जिससे वह काफी परेशान हो गया। इसी दौरान रवि इन्सां को पर्स मिला। उन्होंने बिना किसी लालच के पर्स उसके असली मालिक को लौटा दिया।

रवि इन्सां ने यह कार्य पूज्य संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं से प्रेरित होकर किया। उनकी ईमानदारी और नेक पहल समाज के लिए प्रेरणा का संदेश देती है। पिता सुनील इन्सां ने बताया कि  पूज्य संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दी गई मानवता, ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा की शिक्षाएं जीवन में अच्छे कार्य करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों की मदद करना और किसी की अमानत को सुरक्षित उसके मालिक तक पहुंचाना सच्ची इंसानियत है। रवि के इस कार्य से उन्हें खुशी है और वह चाहते हैं कि प्रत्येक युवा अच्छे संस्कार अपनाकर समाज में ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश करें।

About The Author

Related Posts