क्षेत्र के जननायक थे बाबू नारायण सिंह - चन्दन चौहान
क्षेत्र के जननायक थे बाबू नारायण सिंह - चन्दन चौहान
मोरना, सच कहूँ। Morna News: शुकतीर्थ स्थित गुर्जर धर्मशाला में वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया, जिसमें गुर्जर समाज के सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षिक विकास पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद चंदन चौहान सहित गुर्जर समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।यहां पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह के नाम पर बने मुख्य द्वार का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ शहीद गुर्जरवीर हरवेन्द्र पंवार, सचिन कुमार, धनसिंह कोतवाल, गुर्जर समाट मिहिरकुल हूण, गुर्जर सम्राट मिहिरभोज के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि बिजनोर सांसद चन्दन चौहान ने कहा कि स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह ने सामाजिक के लिए अनेक कार्य किए जिससे वह सब समाज की जनप्रिय नेता रहे। वक्ताओं द्वारा गुर्जर समाज के विकास को लेकर कार्यक्रम में चर्चा की गई ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ महताब सिंह व अध्यक्षता अशोक पँवार ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ दीपक वर्मा,राम गोपाल तंवर,रमेश भाटी, चंद्रवीर नागर, अमरजीत चौधरी, मास्टर ऋषिपाल सिंह रामपाल सिंह, डॉक्टर कलम सिंह,डॉ. राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।