युवक से मोबाइल झपटने के दो आरोपी गिरफ्तार, कारागार रवाना

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया घटना का अनावरण

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए एक दिन पूर्व कैराना मार्ग पर स्थित एक होटल के पास से युवक से मोबाइल फोन झपटने की घटना का अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से झपटा गया मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस व चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को चालान करके जेल भेज दिया है।

विगत मंगलवार को रवि शर्मा निवासी ग्राम ऐरटी कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड पर स्थित एक होटल के पास अपने घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति वहां पर पहुंचे तथा झपट्टा मारकर युवक का मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के वक्त युवक मोबाइल फोन से बात कर रहा था। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने घटना के सम्बन्ध में कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में बुधवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने गांव खेड़ी करमू के निकट स्थित शीशा कंपनी के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से युवक का छीना हुआ मोबाइल फोन, 315 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता अजय निवासी ग्राम पक्की गढ़ी व नईम निवासी ग्राम गढ़ीपुख्ता बताए। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान करके उन्हें जेल भेज दिया है।

About The Author

Related Posts