‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ यात्रा में जाने से रोकने का आरोप, कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट

जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान और उपाध्यक्ष शमशीर खान को सुबह सात बजे से घर में नजरबंद किए जाने का दावा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान और जिला उपाध्यक्ष शमशीर खान को हाउस अरेस्ट किया गया है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, अखलाक प्रधान को कस्बे के इस्सापुर खुरगान रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर और शमशीर खान को मोहल्ला पीरजादगान में स्थित उनके आवास पर बुधवार प्रातः करीब सात बजे से नजरबंद किया गया है। कार्रवाई के संबंध में पुलिस-प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।

अखलाक प्रधान व शमशीर खान का कहना है कि देश में किसी भी स्थान पर आना-जाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार देश के संविधान द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया है।

Kairana News (5)

About The Author

Related Posts