Bus Conductor Dispute: खुले पैसों को लेकर बस कंडक्टर और सवारी में विवाद, मारपीट में युवक घायल

सवारी को रास्ते में उतारा, भाई पहुंचा तो फिर भिड़ंत; पवन के सिर में चोट

Published On

फतेहाबाद, सच कहूँ न्यूज। Fatehabad News: जिले के गांव झलनिया में निजी बस के कंडक्टर और एक सवारी के बीच खुले पैसों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कंडक्टर और उसके साथियों ने सवारी व उसके परिजनों से मारपीट की, जिसमें एक युवक के सिर में चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झलनिया निवासी सुग्रीव शाम को फतेहाबाद से नरवाना रूट की निजी बस में सवार हुआ था। गांव बरसीन के पास कंडक्टर ने टिकट के पैसे मांगे, तो खुले पैसे न होने पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कंडक्टर ने सुग्रीव से मारपीट कर उसे बीच रास्ते में बस से उतार दिया।

सुग्रीव ने फोन पर भाई पवन को जानकारी दी। पवन ग्रामीणों के साथ झलनिया बस स्टैंड पहुंचा और बस रुकवा ली। यहां फिर विवाद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कंडक्टर और उसके दो-तीन साथियों ने परिजनों व ग्रामीणों से मारपीट की, जिसमें पवन के सिर में चोट लगी। सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि घायल पवन की ओर से अस्पताल से पुलिस को रुक्का भेजा गया है। पुलिस टीम घायल के बयान दर्ज कर रही है। बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts