MSG Mahotsav Bhandara: पावन MSG महोत्सव भंडारे को लेकर आई जरूरी जानकारी

24 नवंबर को मनाया जाएगा पूजनीय साईं शाह मस्ताना जी महाराज का पावन अवतार दिवस

Published On

सिरसा (सच कहूँ न्यूज़)। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार दिवस के उपलक्ष्य में 24 नवंबर 2026 को एमएसजी महोत्सव भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह पावन भंडारा हरियाणा के सिरसा स्थित शाह सतनाम-शाह मस्ताना जी धाम, डेरा सच्चा सौदा में मनाया जाएगा। डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर भंडारे का समय सुबह 11 बजे से निर्धारित किया गया है। समिति ने सभी साध-संगत को इस पावन अवसर की सूचना दी है। पूजनीय साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार दिवस को लेकर साध-संगत में विशेष उत्साह है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts