Haryana Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब में कड़कड़ाती ठंड का अलर्ट! जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा का महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा, हिसार में 9.4 और लुधियाना में 9.1 डिग्री रहा तापमान

Published On

हिसार (संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत में सर्दी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे लुढ़क गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ द्वारा 21 नवंबर को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दोनों राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन रात के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आगामी एक सप्ताह के दौरान दोनों राज्यों में रात्रि के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और तेज होगा। मौसम केन्द्र के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा राज्य के तीन अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पारा 10 डिग्री से नीचे रहा, जिनमें हिसार में 9.4 डिग्री, नारनौल में 9.5 डिग्री और रेवाड़ी के बावल में 9.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबाला में 13.8, करनाल में 12.0, रोहतक में 11.8, गुरुग्राम में 13.1 और राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी प्रकार पंजाब का फरीदकोट राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही लुधियाना में भी पारा 9.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया, जबकि बठिंडा में यह 10.0 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। अमृतसर में 12.1, पटियाला में 12.3, पठानकोट में 10.8 से 12.8 और मोहाली में 14.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान औसत न्यूनतम तापमान में हरियाणा में 1.2 डिग्री और पंजाब में 1.7 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी हुई है, जिससे फिलहाल तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। लेकिन अगले सप्ताह से उत्तरी हवाओं के प्रभाव के चलते रात के पारे में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने से कड़ाके की ठंड की शुरूआत होने की संभावना है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts