विधायक देवेंद्र अत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
जनता से सीधा संवाद कर रहे विधायक देवेंद्र अत्री, आवास पर पहुंचे लोगों की सुनीं समस्याएं
उचाना, सच कहूँ/राहुल। क्षेत्र के लोगों से सीधा जुड़ाव बनाए रखने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए विधायक देवेंद्र अत्री लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने आवास पर पहुंचे लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों व मांगों को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से आए लोगों ने व्यक्तिगत रूप से अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। देवेंद्र अत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी ओर से रखे गए प्रत्येक विषय को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों के बीच रहना, उनकी बात सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में गंभीरता दिखाएं और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
Comments