शिक्षा और रोजगार
Public Welfare Camp: शाह सतनाम जी स्पैशलिटी हॉस्पिटल्स सिरसा में जनकल्याण परमार्थी शिविर कल
बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा शिविर का आयोजन
Published On
Health Checkup Camp: सिरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार)। शाह सतनाम जी स्पैशलिटी हॉस्पिटल्स सिरसा की ओर से दिनांक 24 नवंबर 2026 , मंगलवार को साईं बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार दिवस के उपलक्ष्य पर जनकल्याण परमार्थी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाना है।
शिविर के दौरान एलोपैथी एवं आयुर्वेद की जनरल ओपीडी निःशुल्क रहेगी। इस परमार्थी शिविर में बाहरी चिकित्सक भी अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि वे इस जनकल्याणकारी शिविर का लाभ उठाएँ तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करें। शिविर संबंधी अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 01666-260222, 97288-60222।
Comments