Cyclone Akvan: चक्रवात 'अकवान' तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है आगे

Cyclone Akvan: धीमी गति से आगे बढ़ रहा चक्रवात 'अकवान', मौसम विभाग की नजर

Published On

Cyclone Akvan: विजयवाड़ा। चक्रवात 'अकवान' वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के-उत्तर-पश्चिम दिशा में लगभग तीन किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी गति से आगे बढ़ रहा है और आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से लगभग 610 किलोमीटर दूर स्थित है। आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने बुधवार को बताया कि फिलहाल यह वायु प्रणाली चेन्नई से 580 किमी, मछलीपट्टनम से 610 किमी, विशाखापत्तनम से 610 किमी और गोपालपुर से 730 किमी दूर स्थित है।

इसके शुक्रवार दोपहर तक नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' के रूप में तट से टकराने की संभावना है। तट से टकराते समय हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है और हवा के झोंके 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। वास्तविक समय शासन सोसायटी (आरटीजीएस) और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ मिलकर इस चक्रवात की लगातार निगरानी की जा रही है। श्री जैन ने बताया कि आपातकालीन राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 13 टीमें राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की 11 टीमें और स्थानीय दमकल विभाग की इकाइयां तैयार रखी गई हैं।

इस चक्रवाती वायु प्रणाली के प्रभाव के कारण अगले दो दिनों में कुछ तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि कई अन्य इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक वे घर से बाहर न निकलें। किसानों को भी अपनी कृषि गतिविधियों को लेकर एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts