भूकम्प के झटकों से कांपी भारत की धरती, घरोें से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड के चमोली में महसूस किये गये भूकम्प के झटके
Published On
देहरादून । उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार पूर्वाह्न भूकम्प के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गयी। इस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर रजवार के अनुसार भूकम्प पूर्वाह्न 10 बजकर 24 मिनट पर दर्ज किया गया। भूकम्प के झटकों से क्षेत्र के लोग अपने अपने घरो से बाहर निकल आये।
प्रशासन के अनुसार, जिले में भूकम्प से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्वाह 10 बजकर 24 मिनट पर 4.1 तीव्रता के भूकंप के बाद 10 बजकर 52 मिनट पर भूकंप का दूसरा झटका भी महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 2.8 मापी गयी।
Comments