Body Donation: घनश्याम इन्सां हुए अमर, परिजनों ने करवाया मरणोपरांत नेत्रदान व देहदान
घनश्याम हुए अमर परिजनों ने करवाया नेत्रदान देहदान
पीलीबंगा, सच कहूँ न्यूज़। Pilibanga News: डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के तहत ब्लॉक के कर्मठ सेवादार घनश्याम भटेजा इन्सां देहदान कर अमर हो गए है। परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए चिकित्सा रिसर्च के लिए रोहिलखंड मेडिकल कालेज एवं हास्पीटल बरेली यूपी को देहदान करवाया। साथ ही पूज्य गुरु डा. एमएसजी जी की प्रेरणा पर चलते अंधेरे जीवन में उजाला करवाने के लिए नेत्रदान करवाया।
इस अवसर पर परिजन, परिवार के रिश्तेदार, सग्गे सबंधी, पालिकाध्यक्ष अरविंद जोशी, वार्ड पार्षद सुनील बिश्नोई, सच्चे नम्र सेवादार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार, ब्लॉक प्रेमी सेवक, प्रेमी समिति के सेवादार, डेरा ब्यास कमेटी, अरोड़वंश सभाध्यक्ष रमन बाघला सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। घनश्याम भटेजा इन्सां राजस्थान लंगर समिति के कर्मठ सेवादार थे।
देहदानी के पुत्र योगेश अरोड़ा, सुभाष इन्सां व गगन इन्सां ने बताया कि उसके पिता घनश्याम दास पुत्र गोविन्द लाल ने अपने जीवन काल में डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा सत्संग में दी गई प्रेरणा पर चलते हुए चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान करने का प्रण किया हुआ था। बीते दिवस ब्रेन हेमरेज के चलते पिता घनश्याम इन्सां (75 वर्ष) निधन हो गया था जिस पर परिवार की सहमति से डेरा सच्चा सौदा हेल्पलाईन पर देहदान के लिए सम्पर्क किया गया।
हेल्पलाइन के जरिये परिवार ने सच्चे नम्र सेवादार सतीश इन्सां के नेतृत्व में चिकित्सा रिसर्च के लिए रोहिलखंड मेडिकल कालेज एवं हास्पीटल बरेली यूपी को देहदान किया गया। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की चलाई रीत बेटा बेटी एक समान के तहत पुत्रवधुओं हिमांद्री, आरती, रेणू, पूजा ने अर्थी को कंधा देकर अपना कर्तव्य पूरा किया।
परिजनों पुत्र योगेश अरोड़ा, सुभाष इन्सां व गगन इन्सां, पत्नी श्रीमती शांति देवी, भाई रमेश कुमार, राजकुमार, पौत्र पंकज कुमार, तुषार, हर्ष, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने डेरा सच्चा सौदा की मर्यादानुसार धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा का नारा लगाकर एम्बुलेंस को बरेली के लिए रवाना किया।
डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से शुरू किया गया देहदान का यह पुनीत कार्य आने वाले समय की क्रांति बन जाएगा देहदान का महत्व चिकित्सा रिसर्च करने वाले विद्यार्थी ही समझ सकते हैं पहले के समय में लोगों में रक्तदान को लेकर भ्रांतियां थी आज लोग खुशी-खुशी रक्तदान कर देते हैं यह सब पूज्य गुरुजी की प्रेरणा है।
अरविंद जोशी पालिकाध्यक्ष
पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से मेरे वार्ड के सत्संगी भाई घनश्याम दास जी का देहदान हो रहा है। इसके लिए साधुवाद। जैसे पहले रक्तदान को लेकर भ्रांति थी आज रक्तदान सामाजिक सारोकार है।
सुनील बिश्नोई
पार्षद
अरुटवंशी घनश्याम दास भटेजा द्वारा आज नेत्रदान व देहदान करना कहने में आसान है लोग आज अपना बाल दान करने में परहेज करते हैं ऐसे में पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से इतना बड़ा कार्य करना महान है।
रमन बाघला, प्रधान अरोड़वंश सभा
चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान करने का पुनीत कार्य डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लगातार कर रहे हैं स्वास्थ्य विभाग भी अंगदान के लिए लगातार जागरूक करने में लगा हुआ है देहदान करवाने के लिए पूज्य गुरुजी का साधुवाद।
डा. मनोज अरोड़ा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी
Comments