शिक्षा और रोजगार
इन्सानियत: दामाद भी नहीं बेटों से कम, ससुर ने गुर्दादान कर बचाई जिंदगी
जगजीत सिंह इन्सां के इस कार्य की हर तरफ हो रही सराहना
भीखी, सच कहूँ/डी.पी. जिंदल। Kidney Donation: अगर रिश्तों की कद्र की जाए तो दामाद भी बेटों से कम नहीं होते। इसी मिसाल को डेरा श्रद्धालु जगजीत सिंह इन्सां ने कायम किया है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक भीखी के गाँव मौजो कलां निवासी जगजीत सिंह इन्सां ने अपने भाई रणजीत सिंह इन्सां के दामाद को गुर्दा दान कर इन्सानियत का फर्ज निभाया है। जगजीत सिंह इन्सां के इस कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है। जगजीत सिंह इन्सां ने बताया कि वह और उनका पूरा परिवार लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए इन्सानियत का फर्ज निभाया और अपने भाई रणजीत सिंह के दामाद मुख्तयार सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी झलूर (बरनाला) को सभी कानूनी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद गुर्दादान किया। जगजीत सिंह इन्सां की पत्नी परमजीत कौर इन्सां, पुत्र कुलविंदर सिंह इन्सां, पुत्रवधू सुखप्रीत कौर इन्सां के अलावा बेटियों वीरपाल कौर पत्नी गुरतेज सिंह और हरप्रीत कौर पत्नी अमनदीप सिंह सहित पूरे परिवार ने बताया कि गुर्दादान करने के फैसले पर परिवार के सभी सदस्यों की सहमति थी। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी की दया, मेहर और रहमत से जगजीत सिंह इन्सां पूरी तरह स्वस्थ और खुश हैं। इस कार्य से दोनों परिवारों (जगजीत सिंह इन्सां और रणजीत सिंह इन्सां) के बीच प्रेम और सम्मान की भावना भी और मजबूत हुई है।
पूज्य गुरु जी का तहेदिल से किया धन्यवाद
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां और अपने भाई जगजीत सिंह इन्सां का बार-बार धन्यवाद करते हुए रणजीत सिंह इन्सां ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु धन्य हैं, जो अपनी जान की परवाह किए बिना डेरा सच्चा सौदा की पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए इन्सानियत का फर्ज निभा रहे हैं। रणजीत सिंह ने बताया कि उनके दामाद मुख्तयार सिंह की दोनों गुर्दे केवल 5 से 7 प्रतिशत ही काम कर रहे थे। इस कारण उनकी बेटी जसप्रीत कौर और पूरा परिवार काफी चिंतित था। उन्होंने कहा कि आज समाज में कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे के लिए अपने शरीर का एक बाल तक देने से कतराता है, लेकिन डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं का जज्बा सराहनीय है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर भी समाज भलाई के कार्य कर रहे हैं। गाँव मौजो कलां में भी आम लोगों ने जगजीत सिंह इन्सां द्वारा गुर्दादान किए जाने के कार्य की सराहना की।
Comments