Namo Morni Mission: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसान मेले में किया ‘नमो मोरनी मिशन’ का शुभारंभ 

2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी

Published On

पंचकूला, सच कहूँ न्यूज। Panchkula News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को मोरनी खंड में आयोजित राज्य के प्रथम जैविक एवं प्राकृतिक खेती किसान मेले में शिरकत करते हुए क्षेत्र को वर्ष 2029 तक सिक्किम की तर्ज पर देश का आदर्श जैविक खेती ब्लॉक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘माटी वंदन अभियान’ और ‘नमो मोरनी मिशन’ (नेचुरल मिशन फॉर आॅर्गेनिक फार्मिंग) का शुभारंभ किया तथा किसानों के लिए सात महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मोरनी खंड को जैविक खेती के मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। क्षेत्र की जैविक एवं प्राकृतिक उपज की खरीद के लिए हैफेड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। हैफेड किसानों की फसल खरीदकर 'मोरनी आॅर्गेनिक फ्रेश' ब्रांड के नाम से बाजार में बेचेगा। इसके अलावा प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कार्यरत सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी) का मासिक मानदेय 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया जाएगा। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 01733-297010 भी शुरू किया जाएगा।

5 दिसंबर को होगा मृदा दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने मेले में पहुंचे किसानों को गेहूं व सब्जियों के बीज, जैविक खाद और सब्जियों की पौध निशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके साथ ही क्षेत्र में जल संरक्षण और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी। मोरनी में अब तक 15 पॉलीहाउस स्थापित किए गए हैं, जहां प्रतिवर्ष 15 से 20 लाख आलू की पौध तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में करीब दो लाख किसानों ने तीन लाख एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के लिए पंजीकृत करवाया है। इनमें 24 हजार किसान 44 हजार एकड़ से अधिक भूमि पर प्राकृतिक खेती शुरू कर चुके हैं। देसी गाय की खरीद पर सब्सिडी बढ़ाकर 30 हजार रुपये की गई है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्रदेश में 15 कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनका समापन 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम के साथ किया जाएगा।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts