Honesty: सड़क किनारे मिला महंगा आईफोन असली मालिक को लौटाया

छोटे बच्चे विहान इन्सां ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Published On

समाना, सच कहूँ/सुनील चावला। Samana News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक समाना के एक छोटे से बच्चे ने  सड़क किनारे गिरा हुआ महंगा आईफोन असली मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी का संदेश दिया। जानकारी देते हुए सेवादार प्रीत इन्सां ने बताया कि उसका बेटा विहान इन्सां सामान खरीदने गया था। इसी दौरान उसने सड़क किनारे पड़ा आईफोन देखा। विहान ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। प्रीत इन्सां ने बताया कि उन्होंने फोन के असली मालिक की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ समय बाद उस फोन पर एक कॉल आई।

फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया है। जब उसे बताया गया कि उसका फोन सुरक्षित उनके पास है तो उसकी चिंता दूर हो गई। इस दौरान जिम्मेवार सेवादारों की मौजूदगी में मोबाईल फोन के असली मालिक सूरज कुमार को फोन सौंप दिया गया। वहीं, मोबाइल के मालिक सूरज कुमार ने विहान इन्सां की ईमानदारी की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहाँ लोग महंगी वस्तुएँ खोने से डरते हैं, वहीं एक छोटे बच्चे द्वारा ऐसा नेक कार्य करना बेहद काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने पूज्य गुरु जी और सभी सेवादारों का अपना खोया हुआ मोबाइल लौटाने के लिए दिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर सेवादार सन्नी इन्सां, मोहित इन्सां सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts