Teachers News: शिक्षकों ने 'मेरा विद्यालय-मेरा तीर्थ' और नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

शैक्षिक गुणवत्ता, संगठनात्मक मजबूती और शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर हुआ मंथन

Published On

Tibbi Teachers Association Meeting: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा खंड टिब्बी की मासिक बैठक खंड अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गायत्री शक्ति पीठ, टिब्बी में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बीकानेर संभाग प्रभारी अतर सिंह, विभाग संगठन मंत्री राकेश भार्गव तथा जिलाध्यक्ष मनमोहन शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह ने 'मेरा विद्यालय-मेरा तीर्थ' और प्रभावी प्रार्थना सभा विषय पर विचार व्यक्त करते हुए विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षिक वातावरण बनाने पर जोर दिया।

विभाग संगठन मंत्री राकेश भार्गव ने वर्तमान सामाजिक समस्याओं और नशामुक्त समाज के निर्माण पर चर्चा करते हुए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। जिलाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने संगठन के विभिन्न आयामों, संकुल स्तर पर प्रभावी जुड़ाव और शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर विचार रखे।

बैठक में पे प्रोटेक्शन, डीपीसी और लंबित एमसीपी प्रकरणों सहित शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर खंड मंत्री पिंटू वर्मा और खंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदाराम गोस्वामी ने जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बैठक में प्रधानाचार्य सदस्य अवनीश चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य आशु कुमार, गोविंद गोदारा, सुरेंद्र करनावल, पवन मुद्गल, भंवरलाल शर्मा, सुखविंद्र सिंह, चिमनलाल, शिवराज सिंह, कृष कुमार सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts