Health Check-up Camp: स्वास्थ्य शिविर में 70 मरीजों की निःशुल्क जांच, मोतियाबिंद के रोगियों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

चौधरी सिताब सिंह मार्किट में पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी के आवास पर हुआ आयोजन, डॉ. मोहम्मद सावेज ने की मरीजों की जांच

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: नगर में जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को आई क्लिनिक पानीपत की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 70 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे भी वितरित किए गए। जांच में कुछ मरीज सफेद मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए, जिनका पानीपत में निःशुल्क ऑपरेशन कराने की व्यवस्था की जाएगी।

रविवार को नगर की चौधरी सिताब सिंह मार्किट में पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी के आवास पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आई क्लिनिक पानीपत से आए डॉ. मोहम्मद सावेज ने मरीजों की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को विशेष रूप से लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान कुछ मरीजों में सफेद मोतियाबिंद की समस्या सामने आई। ऐसे मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए पानीपत ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन कराने की बात कही गई। वहीं, जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे भी उपलब्ध कराए गए।

शिविर में पहुंचे मरीजों ने इस पहल की सराहना की। डॉ. मोहम्मद सावेज ने बताया कि शिविर में लगभग 70 मरीजों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ मरीजों में सफेद मोतियाबिंद की समस्या पाई गई है। ऐसे मरीजों को पानीपत ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा, ताकि उन्हें बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। मरीजों ने भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और निःशुल्क ऑपरेशन की पहल को सराहनीय बताया।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts