फसल नष्ट करने के मामले में सगे भाई गिरफ्तार, जेल रवाना

फसल नष्ट करने के मामले में सगे भाई गिरफ्तार, जेल रवाना

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana Crime News: गांव नंगलाराई में किसान की फसल और खेत की मेड़ों पर लगे पेड़ो को नष्ट करने तथा विरोध करने पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस प्रकरण में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यमुना खादर क्षेत्र के गांव नंगलाराई निवासी शहनवाज ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि विगत 12 अक्टूबर को गांव के ही यूसुफ, जुनैद, मेहरबान, इस्तकार और मुस्तकीम ने उसके खेत में बोई गई धनिया एवं मूली की फसल तथा मेड़ों पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को ट्रैक्टर और रोटावेटर चलाकर नष्ट कर दिया था। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ में गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के आदेशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी मेहरबान और इस्तकार पुत्रगण ताहिर निवासी नंगला राई को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व विगत मंगलवार को पुलिस ने इसी मामले में मुस्तकीम पुत्र हाशिम और जुनैद पुत्र यूसुफ को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को चालान करके जेल भेज दिया है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts