शिक्षा और रोजगार
युवती से दुराचार के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा जेल
एक दिन पूर्व बुर्का पहनाकर युवती को ले जा रहे युवक को हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: युवती से दुराचार का आरोपी युवक को पुलिस ने चालान करके जेल भेज दिया है। युवक के विरुद्ध परिजनों की ओर से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी युवक को एक दिन पूर्व हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने बुर्का पहनाकर युवती को ले जाते हुए पकड़ा था।
विगत सोमवार को कस्बे के पानीपत बाईपास पर स्थित अंडरपास के निकट से महंत योगी डॉ. गौतमनाथ व विश्व हिंदू परिषद तथा हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक सवार एक युवक को पकड़ा था। आरोपी युवक बीए की छात्रा को बुर्का पहनाकर अपने साथ में ले जा रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल है। युवती के परिजनों की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि आरोपी युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ में ले गया और उसके साथ में दुराचार किया।
आरोपी युवक को पुलिस ने चालान करके जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए युवक का नाम व पता जैकब निवासी आर्यपुरी कस्बा कैराना बताया गया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मामले में युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक को चालान करके जेल भेज दिया गया है।
Comments