Scout-Guide: स्काउट-गाइड के दूसरे दिन टोली विधि, कैंप एवं वर्दी की दी जानकारी

स्काउट-गाइड के दूसरे दिन टोली विधि, कैंप एवं वर्दी की दी जानकारी

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: मंगलवार को कस्बे के डीके कॉन्वेंट स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार गोयल ने ध्वजारोहण करके किया। उन्होंने सभी बच्चों को स्काउट-गाइड के नियमों को अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित करते हुए आर्शीवाद प्रदान किया। शिविर में प्रशिक्षक गीता रानी के द्वारा स्काउट-गाइड के इतिहास, प्रतिज्ञा, नियम, टोली-विधि, बाया हाथ मिलाना, वर्दी, विभिन्न प्रकार की गांठ-बंधन व कैंप लगाने से संबन्धित विषयों की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने स्काउट-गाइड को पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बताया।

कहा कि स्काउट-गाइड से जीवन मे बहुत सीख मिलती है। छात्र-छात्राओं को लोगो की सेवा करना, गरीब मजदूरों की मदद करना, अन्याय के खिलाफ लडना आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, शिविर में हिस्सा ले रहे प्रतिभागी छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक दीपिका गोयल तथा गीता रानी, रीतू रावल, अमृत गोयल, श्रीपाल सिंह, मनीष कुमार, मनोज वर्मा, अवनीश सैनी, जगदीश चौहान, कमलेश कुमार, दिनेश चौहान आदि का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts