Chhath Puja: संध्या अर्घ्य से पूर्व एसडीएम-सीओ ने यमुना घाट का किया निरीक्षण

रविवार को छठ महापर्व का तीसरा दिन, अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने यमुना नदी पर पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजामात

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: रविवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने यमुना नदी पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी के दृष्टिगत एसडीएम व सीओ ने यमुना पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ में शुरू हो चुका है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सम्पन्न होगा।

परन्तु, इससे पूर्व छठ महापर्व का तीसरा दिन भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन व्रती श्रद्धालु यमुना नदी पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने के साथ ही अस्त होते सूर्यदेव को अर्घ्य देंगे। गत वर्ष सूर्य को अर्घ्य देने के लिए यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी के दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर ली है। शनिवार को एसडीएम कैराना शिवाजी यादव व सीओ हेमंत कुमार यमुना नदी पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्नान, ठहरने, चेंजिंग रूम, प्रकाश, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया।

दोनों अफसरों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठां के साथ में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि छठ महापर्व के मद्देनजर सभी तैयारियों को दुरुस्त कर लिया गया है। किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए यमुना नदी पर गोताखोर तैनात किए गए है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस-फोर्स यमुना नदी पर मुस्तैद रहेगा। साथ ही, श्रद्धालुओं से अपील है कि वह यमुना नदी पर स्नान के दौरान प्रशासन द्वारा लागू की गई पाबंदियों का अनुसरण करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। एसडीएम ने लोगो को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दी है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts