Children's Day: कैराना के शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

कैराना के शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कस्बे के झाड़खेड़ी मार्ग पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के शिक्षकों द्वारा आयोजित विशेष प्रातःकालीन सभा से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन इमरान अहमद सिद्दीकी एवं प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे अनमोल धरोहर भी हैं। उनकी प्रतिभा को पहचानना, उन्हें उचित अवसर देना और उनके सपनों को उड़ान देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर और पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कक्षा प्ले से सेंकड वर्ग के नन्हें-मुन्नों के लिए कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हें कवियों की प्रस्तुतियाँ बेहद मनमोहक रही। कक्षा 3 से 5 कक्षा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता रखी गई। बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए देशभक्ति और पर्यावरण से जुड़े बेहद सुन्दर और आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड तैयार किये। कक्षा 6 से 8 वर्ग के लिए स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और देशभक्ति के संदेश को अपने सुन्दर रेखाचित्रों के माध्यम से बहुत ही प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।

कक्षा 9 से 11 वर्ग के विद्यार्थियों के लिए निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय 'अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन का महत्व था। विद्यार्थियों ने अपने विचारों को निबन्ध के माध्यम से बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने सभी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। इस दौरान उप-प्रधानाचार्य पवन वशिष्ठ तथा लोकेन्द्र सिंह, शुभम कर्णवाल, प्रशान्त शर्मा, विवेक चौहान, अश्वनी कुमार, प्रमोद कुमार, प्रदीप कौशिक, प्रभात गर्ग, अजेन्द्र सिंह, अमित तोमर, अमित कुमार, जोनी चौहान, अजीत सिंह, शाहरूख खान, मरियम सिद्दीकी, ममता शर्मा, शिवानी, मीनू, ऊषा अग्रवाल, रूपांजलि, संध्या शर्मा, मीनाक्षी चौधरी, कल्पना तोमर, परमजीत चौहान आदि ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दी।

नगर की टीचर्स कॉलोनी में स्थित डीके कॉन्वेंट स्कूल में बाल दिवस पर कक्षा नर्सरी से कक्षा प्रथम तक के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेल-कूद एवं मनोरंजक क्रियाकलाप प्रस्तुत किये। प्रधानाचार्य राजकुमार सेन ने जवाहरलाल नेहरु के जीवन से प्रेरणा लेने तथा अपनी भूल को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने की सलाह दी। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन में विद्यालय निदेशक दीपिका गोयल तथा गीता रानी, अवनीश सैनी, श्रीपाल सिंह, जगदीश चौहान, मनीष थालिया, आरती शर्मा, प्रियंका सैनी, पारुल शर्मा, अंकिता सैनी, संजना सैनी, गायत्री चौधरी, तनु सैनी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में प्रबन्धक संजीव गोयल ने बच्चों को अपना आर्शीवाद प्रदान किया।

Kairana News
Kairana News: कैराना के शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवसKairana News (2)

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts