किशोरी को भगाने और ब्लैकमेल करने का आरोप, कार्रवाई की उठी मांग

स्वामी यशवीर महाराज के बघरा आश्रम में पहुंचकर किशोरी की मां ने सुनाई पीड़ा

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव की एक किशोरी को गैर-समुदाय के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। किशोरी की माँ ने जनपद मुजफ्फरनगर के बघरा आश्रम में पहुंचकर स्वामी यशवीर महाराज से अपनी पीड़ा बयां की है। इस पर यशवीर महाराज ने वीडियो जारी करके प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए सवाल उठाए है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर किशोरी को वापिस करने का अल्टीमेटम दिया है। गुरुवार को यशवीर महाराज ने जारी वीडियो में बताया कि पीड़ित परिवार उनसे आकर मिला है। बताया कि उनकी नाबालिग बेटी जनपद बागपत के बड़ौत में पढ़ने जाती थी।

इसी दौरान कांधला कस्बे में अपनी रिश्तेदारी में रह रहा यमुनानगर(हरियाणा) का एक मुस्लिम युवक स्कूल आने-जाने के दौरान लड़की के संपर्क में आया और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। दो साल पहले आरोपी युवक ने उसके साथ में दुष्कर्म किया और किशोरी की अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद, आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। इसके बाद आरोपी युवक कुछ दिन पहले लड़की को घर से भगाकर ले गया। परिवार के अनुसार, लड़की घर से लाखों रुपये नकद और सोने-चाँदी के आभूषण भी लेकर गई है। आरोप है कि युवक लड़की की विधवा मां को धमकी देकर गया कि वह अपने दोनों बच्चों के साथ मुस्लिम बन जाए, अन्यथा उसे जान से मार दिया जाएगा। आरोप है कि पीड़ित परिवार शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुँचे, लेकिन उनकी तहरीर तक नहीं ली गई। वीडियो में यशवीर महाराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अन्दर किशोरी को वापस नही दिया गया तो कांधला में आरोपी युवक के घर का ऐतिहासिक घेराव करके धरना दिया जाएगा। इसके अलावा, यमुनानगर में भी आरोपी युवक के घर पर हिंदू पंचायत की जाएगी। यशवीर महाराज ने प्रशासन से मांग की है कि किशोरी की तत्काल सुरक्षित बरामदगी हो। आरोपी के विरुद्ध धर्मांतरण, अपहरण और धमकी देने की कठोर धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई हो। किशोरी की विधवा मां और उसके बच्चों को सुरक्षा दी जाए। साथ ही, पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने की भी जाँच की जाएं। वहीं, कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि लड़की के जनपद बागपत से जाने की उन्हें जानकारी मिली थी। इस मामले की कोई लिखित तहरीर उन्हें प्राप्त नही हुई है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts