सास का गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में बहू गिरफ्तार

गांव पिरथला में घर के कमरे में मिला था लीला देवी का शव, पुलिस ने आरोपी किरण को किया काबू

Published On

टोहाना, सच कहूँ न्यूज। Tohana News: गांव पिरथला में सास की हत्या के मामले में थाना सदर टोहाना पुलिस ने आरोपी पुत्रवधू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान किरण पत्नी प्रदीप कुमार निवासी गांव पिरथला के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, हवा सिंह ने शिकायत में बताया था कि 1 नवंबर की रात उसकी पत्नी लीला देवी अपने कमरे में सोने गई थी। अगले दिन सुबह बेटा प्रदीप कमरे में पहुंचा तो लीला देवी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही थी। परिजनों ने जांच की तो उसके गले पर चोट और नीले निशान मिले। इससे गला दबाकर हत्या किए जाने का संदेह हुआ। शिकायतकर्ता ने अपनी पुत्रवधू किरण पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या करने का शक जताया था।

इस शिकायत पर पुलिस ने 2 नवंबर को मुकदमा नंबर 226 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में हत्या का मामला दर्ज किया था। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक साधुराम ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किरण को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts