Railway Vacancy 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 2,861 पदों के लिए आवेदन शुरू

अप्रेंटिस के 2,861 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 15 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा मौका 

Published On

नई दिल्ली, एजेंसी। Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) ने सेंट्रल रेलवे के कार्यक्षेत्र में आने वाली वर्कशॉप/यूनिट्स में एक वर्ष की अवधि के लिए निर्धारित ट्रेडों में प्रशिक्षण देने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से अप्रेंटिस के कुल 2,861 पदों के लिए आवेदन एक विज्ञापन प्रकाशित कर आमंत्रित किए हैं। 

आरआरसी की ओर से सेंट्रल रेल में क्लस्टर-वार अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 2,861 रिक्तियों में मुंबई में 1,712, भुसावल में 500, पुणे में 271, नागपुर में 221 और सोलापुर में 157 पद शामिल हैं।

मुंबई क्लस्टर में जारी 1,712 रिक्तियों में कैरेज एंड वैगन (कोचिंग) वाडी बंदर    में 258, कल्याण डीजल शेड में 50, सीनियर डीईई (टीआरएस) कल्याण में 118, सीनियर डीईई (टीआरएस) कुर्ला में 188, कुर्ला डीजल शेड में 60, इंजीनियरिंग विभाग में 45, सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग में 95, परेल वर्कशॉप में 272, माटुंगा वर्कशॉप में 547, एस एंड टी वर्कशॉप - भायखला में 42, ट्रैक मशीन संगठन - एसटीएमडी/केवाईएन/बीबी में 9 और कार्मिक विभाग में 28 पद शामिल हैं।

भुसावल क्लस्टर में जारी 500 रिक्तियों में कैरेज एंड वैगन डिपो में 122, इंजीनियरिंग विभाग में 13, सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग में 47, इलेक्ट्रिक लोको शेड में 80, इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव वर्कशॉप - भुसावल    में 118, सेंट्रल इंजीनियरिंग वर्कशॉप - मनमाड में 51, ट्रैक्शन मशीन वर्कशॉप - नासिक रोड में 47, ट्रैक मशीन संगठन - जेडटीएमडी/बीएसएल में 17 और कार्मिक विभाग    में 5 पद शामिल हैं।

पुणे क्लस्टर में जारी 271 रिक्तियों में कैरेज एंड वैगन डिपो में 31, डीजल लोको शेड - पुणे में 121, इलेक्ट्रिक लोको शेड - दौंड    में 46, इंजीनियरिंग विभाग में 20, सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग में 42, ट्रैक मशीन संगठन - एसटीएमडी/केके/पीए में 8 और कार्मिक विभाग में 3 पद शामिल हैं।

नागपुर क्लस्टर में जारी 221 रिक्तियों में इलेक्ट्रिक लोको शेड - अजनी में 48, कैरिज और वैगन डिपो में 54, एमईएलपीएल - अजनी में 33, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में 25, सिग्नल और टेलीकॉम डिपार्टमेंट में 53, एवं ट्रैक मशीन ऑर्गनाइजेशन - एसटीएमडी/एक्यू/एनजीपी में 8 पद शामिल हैं।

सोलापुर क्लस्टर में जारी 157 रिक्तियों में कैरेज एंड वैगन डिपो में 55, कुर्डुवाडी वर्कशॉप में 56, इंजीनियरिंग विभाग में 11, सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग में 26, ट्रैक मशीन संगठन - एसटीएमडी/एसयूआर में 8 और कार्मिक विभाग में 1 पद शामिल हैं।

अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर की सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आरआरसी-सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या 10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत इसके समकक्ष कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) द्वारा जारी संबंधित ट्रेड का नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी) होना चाहिए या फिर नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग/स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी/एससीवीटी) द्वारा जारी प्रोविजनल सर्टिफिकेट होना चाहिए। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक संबंधित अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख यानी 3 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन पत्र भरते समय सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 100 रुपए तय किया गया है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 9,600 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आरआरसी-सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts