Delhi School News: दिल्ली के स्कूल में अचानक कक्षा में गिरी छात्रा, नहीं बच सकी जान

सीसीटीवी फुटेज में बेहोश होकर गिरती दिखी

Published On

9 Year Old Girl Death: नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा में मौजूद नौ वर्षीय छात्रा अचानक जमीन पर गिर पड़ी। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

यह घटना लवली पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 9:52 बजे पीसीआर के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। सूचना में बताया गया कि बच्ची को निर्माण विहार के एक अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने स्कूल की कक्षा में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। शुरुआती फुटेज में बच्ची अचानक जमीन पर गिरती दिखाई दे रही है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर चिकित्सकीय कारण की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी आपराधिक गतिविधि या गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं। जांच के तहत बच्ची के परिजनों और स्कूल प्रबंधन के बयान दर्ज किए जाएंगे। CCTV रिकॉर्डिंग के साथ अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

पूर्वी दिल्ली में पहले भी सामने आया था छात्रा की मौत का मामला

इससे पहले पिछले महीने कृष्णा नगर के एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की करीब 18 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया था। स्कूल परिसर में उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए थे। शुरुआती जांच में कुछ सामग्री भी बरामद हुई थी, जिसकी पड़ताल की जा रही थी। फिलहाल मयूर विहार की घटना में बच्ची की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य निष्कर्षों का इंतजार कर रही है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts