सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में दयानंद स्कूल की अंडर-14टीम ने जीता गोल्ड

भारत, यूएई और ओमान की 24 टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही सरसा की टीम

Published On

CBSE National Championship: नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। दयानंद स्कूल नाथूसरी चौपटा की अंडर-14 बॉयज वॉलीबॉल टीम ने सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सनवारा में 30 अक्तूबर से 3 नवम्बर तक आयोजित प्रतियोगिता में भारत, यूएई और ओमान की 24 टीमों ने हिस्सा लिया। दयानंद स्कूल की टीम पूल मुकाबलों से लेकर फाइनल तक अपराजित रही। खिताबी मुकाबले में टीम ने आंध्र प्रदेश के हील पब्लिक स्कूल को सीधे तीन सेटों में 25-15, 25-21 और 25-18 से हराकर 3-0 से शानदार जीत दर्ज की।

इससे पहले क्वार्टर फाइनल में यूएई की वाइज इंडियन अकैडमी और सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश की कदम पब्लिक स्कूल को हराकर टीम फाइनल में पहुंची थी। टीम में दुष्यंत, पराग, रक्षम ढिल्लों, नवीन जांगड़ा, दीपांशु, हर्षित, हिमांशु, रौनक, निखिल और अभिजीत शामिल रहे। वहीं, स्कूल की अंडर-19 टीम भी सेमीफाइनल तक पहुंची। इस उपलब्धि पर चेयरमैन भरत सिंह कासनिया, डायरेक्टर विजेंद्र गोदारा और प्राचार्या शिखा गोदारा ने खिलाड़ियों, अभिभावकों व प्रशिक्षकों को बधाई दी। प्रशिक्षक विकास, नरेश और प्रकाश चंद्र के साथ मेंटर मुकेश कासनिया के योगदान की भी सराहना की।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts