Garib Kalyan Sanstha: गरीब कल्याण संस्था ने 500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल, सर्दी से बचाव के लिए की मदद

500 जरूरतमंद व्यक्तियों को बांटे कम्बल

Published On

खरखौदा, सच कहूँ न्यूज़। Kharkhoda News; दिल्ली मार्ग पर स्थित संत कबीर वाटिका में गरीब कल्याण संस्था द्वारा 500 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक पवन खरखौदा व एसडीएम अमित भारद्वाज पहुंचे। इस अवसर पर विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि समाज में जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करना भारतीय संस्कृति का एक जीता जागता उदाहरण है। क्योंकि किसी ने किसी रूप में जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने से जो पुण्य  मिलता है उस से बडा कोई  पुण्य  नही है। उन्होंने गरीब कल्याण संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि यह संस्था लगातार क्षेत्र में अनेक प्रकार की लोगों की मदद के स्वरूप कार्य कर रही है। इस अनेक संस्थाओं को और आगे आकर समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।  

ताकि कोई भी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति भी किसी भी चीज या वस्तु से वंचित न  रह सके। संस्था के संस्थापक देवेंद्र सिंह ने बताया कि जब से संस्था की स्थापना की गई है। प्रतिवर्ष जरूरतमंद व्यक्तियों को  सर्दी का मौसम आरंभ होता है तो कंबल बांटे जाते हैं । इस वर्ष भी 500 जरूरतमंद व्यक्तियों को व 100 कंबल गौशाला में दान स्वरूप दिए गए हैं। इसके अलावा भी संस्था द्वारा समय-समय पर गरीब व्यक्तियों को राहत सामग्री व अन्य वस्तुए भी वितरित की जाती रही है, और आगे भी संस्था इसी प्रकार से सामाजिक कार्यों में लगी रहेगी। इस मौके पर एसडीएम अमित भारद्वाज, रोहित राठौर, सरपंच विजय कोहाड , प्रदीप मालिक, समाजसेवी जे के राणा, संदीप दहिया, कृष्ण दहिया, गजे सिंह एडवोकेट ,समाजसेवी शक्ति ठेकेदार, मास्टर मनोज, अश्वनी कौशिक, सुधीर स्वामी आदि व्यक्ति मौजूद रहे।

 

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts