नगर परिषद में डीएमसी का औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

नगर परिषद में डीएमसी का औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Published On

कैथल, सच कहूँ/कुलदीप नैन। Kaithal News: नगर परिषद कैथल में डीएमसी कपिल कुमार ने औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं में कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारि गैरहाजिर मिलें। उन्होंने सभी ब्रांचों में जाकर हाजिरी चेक की और ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर मिलने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएमसी ने लाइट इंस्पेक्टर सुमित कुमार को नगर परिषद परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाकर उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts