रात में घरों में चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

चार मामलों का हुआ खुलासा

Published On

भिवानी, सच कहूँ/इंद्रवेश। Bhiwani News: भिवानी के स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रात के समय घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव ईशरवाल निवासी सुरेंद्र ने तोशाम थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 सितंबर की रात को अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर कीमती आभूषण और नकदी चोरी करके फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल में तैनात एएसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 अक्टूबर को दो आरोपियों को धर दबोचा।

आरोपियों की पहचान सुनील तथा सवेरा पुत्र फतेह सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गांव जमावड़ी, हांसी, जिला हिसार के रहने वाले हैं। पुलिस ने 19 अक्टूबर को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के दौरान की गई गहन पूछताछ और निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी सुनील के पास से 12 हजार रुपये तथा सवेरा से 8 हजार रुपये यानी कुल 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की। इसके अलावा वारदात के दिन इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों के आपराधिक इतिहास को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दोनों आरोपियों पर पहले से ही जिला हिसार और हांसी में चोरी के 5-5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सिवानी थाना क्षेत्र के गांव गैंडावास में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 

 

About The Author

Related Posts