कण्डेला में प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों का धरना जारी, भाकियू टिकैत का समर्थन

कण्डेला में प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों का धरना जारी, भाकियू टिकैत का समर्थन

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kandela News: कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियों से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ चल रहे ग्रामीणों के धरने को भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) ने भी अपना समर्थन दिया है। गुरुवार को भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान शामली-कैराना मार्ग पर गांव कण्डेला के बस स्टॉप के नजदीक चल रहे ग्रामीणों के धरने पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने ग्रामीणों को अपना समर्थन देने की घोषणा की। मैनपाल चौहान ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन जीने का सभी को अधिकार है। आर्थिक लाभ के लिए ईंधन के रूप में फैक्ट्रियों में कचरा आदि जलाया जाना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। प्रशासन को इस पर गम्भीरता से रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की बेरुखी के चलते ही ग्रामीणों को धरना-प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ा है, जबकि इस समस्या का समाधान प्रशासनिक स्तर पर हो जाना चाहिए था।

कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन लोकतांत्रिक व्यवस्था का खूबसूरत पहलू है। सरकार और प्रशासन को ग्रामीणों की बात सुननी चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत का पूर्ण समर्थन ग्रामीणों को दिए जाने की बात भी कही। विदित रहे कि फैक्ट्रियों से निकल रहे प्रदूषण के खिलाफ कण्डेला, हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा, जगनपुर, मन्नामाज़रा, ऐरटी, बलवा गुजरान आदि गांवों के ग्रामीण पिछले तीन दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान रोहित चौहान, मोनू चौहान, राहुल चौहान, अमरीश कोरी, आशु कुमार, अंकित चौहान, निशांत चौहान, निशांत रावत, दीपक चौहान, प्रवीण चौहान, पीतम सिंह, विकास चौहान, वैभव चौहान, रामकुमार कोरी, अंकुर चौहान, विनय चौहान, अमित चौहान, सुनील कुमार, यामीन अली, ऋषिपाल, ओमसिंह, शुभम आदि मौजूद रहे।


About The Author

Related Posts