Indian Railway News: त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू
राजस्थान, उत्तर प्रदेश व गुजरात के प्रमुख शहरों के बीच रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-असारवा-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस रेलसेवा के संचालन से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04165, प्रयागराज-असारवा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21 अक्टूबर से 25 नवम्बर 2026 तक (06 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज से प्रातः 05.00 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रातः 05.45 बजे असारवा पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04166, असारवा-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22 अक्टूबर से 26 नवम्बर 2026 तक (06 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को असारवा से प्रातः 08.45 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रातः 10.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह रेलसेवा मार्ग में फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, फिरोजाबाद, टूण्डला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, राणाप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर, सेमारी, डूंगरपुर, लुसाडिया एवं हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस स्पेशल रेलसेवा में 5 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 गार्ड तथा 1 पावरकार श्रेणी का डिब्बा होगा।