Unchagaon: ऊंचागांव में ग्रामीण महिलाओं व युवतियों को बताए उनके अधिकार
ऊंचागांव में ग्रामीण महिलाओं व युवतियों को बताए उनके अधिकार
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: मिशन शक्ति-6.0 के तहत क्षेत्र के ऊंचागांव में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं युवतियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। मंगलवार को मिशन शक्ति व परामर्श केंद्र की संयुक्त टीम महिला थानाध्यक्ष ललिता सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के ऊंचागांव में पहुंची। जहां पर मिशन शक्ति-6.0 के अंतर्गत गांव के सार्वजनिक स्थान पर चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंची ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि महिलाओं के आत्मविश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया है, जिसके तहत महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
टीम ने सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर-112,1090,1098, 1076,108,102,181 आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही, साइबर हेल्प लाइन नंबर-1930 के बारे में भी बताया गया। टीम ने आवश्यकता पड़ने पर बताए गए नंबरों का निःसंकोच इस्तेमाल करने को कहा। इस दौरान शासन द्वारा महिला कल्याण हेतु संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंस सखी, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, राष्ट्रीय पोषण मिशन, महिला हेल्प डेस्क आदि योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। टीम में महिला हेड कांस्टेबल आशा देवी व प्रेमलता आदि शामिल रही। वहीं, कार्यक्रम में लक्ष्मी, बबीता, कविता, रामकली आदि ग्रामीण महिलाएं व युवतियां मौजूद रही।