सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पदयात्रा निकाल जताया विरोध

वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए कस्बे के इस्सापुर खुरगान मार्ग पर किया मार्च

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जिला कांग्रेस कमेटी शामली के कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में कैराना में पदयात्रा निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त(सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पदयात्रा कस्बे के इस्सापुर खुरगान रोड पर स्थित चांद मस्जिद के पास से शुरू हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे भी लगाए गए। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के माध्यम से अपनी मांग उठाई।

उन्होंने पैदल मार्च करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष शमशीर खान, जिला कोषाध्यक्ष इब्राहिम सिद्दीकी, जिला सचिव कारी जुल्फान तथा हारून अंसारी, रिजवान आलम, साबिर चौधरी और अलीम आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पदयात्रा पूरी की। विरोध-प्रदर्शन का कार्यक्रम उत्तर-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी शामली की ओर से आयोजित किया गया था।

 

About The Author

Related Posts