खेल के मैदान में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रहा रोमांचक, छात्र-छात्राओं ने दिखाई शानदार प्रतिभा
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल (10+2) में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल मैदान उत्साह, उमंग और प्रतिस्पर्धा के जोश से सराबोर रहा। प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान हासिल करने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, बाधा दौड़, म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस और खो-खो सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, कौशल और खेल भावना का परिचय देते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किए।
प्राथमिक वर्ग की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में नीति शर्मा प्रथम, आरोही द्वितीय और कनिका तृतीय रहीं। स्पून रेस में अनस प्रथम, जुनैद द्वितीय और मोहम्मद हम्माद तृतीय रहे। 100 मीटर जंपिंग रेस में देवराज, अरहम और फरहान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर पॉकेट रेस में इसमा प्रथम, आनिया द्वितीय और अनाया सैनी तृतीय रहीं। बाधा दौड़ में मोहम्मद सूफियान प्रथम, वेद गर्ग द्वितीय और अबूजर अली खान तृतीय रहे। खो-खो प्रतियोगिता में टीम-बी ने जीत दर्ज की।
जूनियर वर्ग में भी देखने को मिला कड़ा मुकाबला
जूनियर वर्ग की लंबी कूद में सालिक प्रथम, मोहम्मद हमजा द्वितीय और असद तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में शौर्य ने प्रथम, आस मोहम्मद ने द्वितीय और आरव ने तृतीय स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर में लीजा प्रथम, सदफ द्वितीय और अफसरा तृतीय रहीं। पॉकेट रेस में चिराग प्रथम, आयुष द्वितीय और अक्ष तृतीय रहे। बाधा दौड़ में बलराम ने प्रथम, मनु चौहान ने द्वितीय और शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में भी टीम-बी विजेता रही।
खेल भावना के साथ आगे बढ़ें विद्यार्थी: यशस्वी पंवार
विद्यालय के प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को हमेशा सच्ची खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए, क्योंकि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता और निरंतर प्रयास है। आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा शिक्षक अंकित चौहान, अजेन्द्र सिंह, अमित तोमर, अमित ठाकुर, जोनी चौहान, शाहरूख खान, अजीत चौहान, परमजीत, ममता शर्मा, ऊषा अग्रवाल, शिवानी, लीना, रीतू, रूपांजलि एवं मरियम सिद्दीकी का विशेष सहयोग रहा।
8.jpg)
Comments