आग में खाक हुई व्यापारी की रोजी-रोटी, मुआवजे की मांग को एसडीएम से मिले

आग में खाक हुई व्यापारी की रोजी-रोटी, मुआवजे की मांग को एसडीएम से मिले

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: कांधला कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर स्थित दुकान में आग लगने से हुई आर्थिक क्षति की पूर्ति के लिए केंद्रीय उद्योग व्यापार मंडल ने पीड़ित व्यापारी को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है। बुधवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कैराना तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी शिवाजी यादव को ज्ञापन सौंपा है। बताया कि 15 नवंबर को विद्युत लाइन में आग लगने से व्यापारी साजिद सिद्दीकी की दुकान चपेट में आ गई थी। हादसे में दुकान में रखा व्यापारिक सामान तथा दो लाख रुपये की नकदी समेत आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए थे।

आग लगने का स्थान विद्युत मीटर से पहले का बताया गया है, जिससे विभागीय लापरवाही की आशंका जताई गई है। केंद्रीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सचिन गोयल ने घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने, अग्निशमन विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट प्राप्त करने तथा राजस्व विभाग से स्थलीय सर्वे कराकर आर्थिक क्षति का आकलन कराने की मांग की है। उन्होंने विद्युत विभाग की लापरवाही प्रमाणित होने पर पीड़ित व्यापारी को संपूर्ण क्षति का मुआवजा दिलाने के साथ तत्काल सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में समस्त व्यापार मंडल पीड़ित व्यापारी के साथ मजबूती से खड़ा है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts