कोतवाली गेट के पास पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बरामद व्यक्ति के शव की नही हुई शिनाख्त
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: कोतवाली के मुख्य गेट के समीप पेड़ के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
रविवार सुबह करीब सात बजे कैराना कोतवाली के मुख्य गेट के पास पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। हालांकि, काफी कोशिशों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
अज्ञात व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। फिलहाल इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति प्रथम दृष्टया अर्ध विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त के प्रयास जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Comments