Sports Competition: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह, प्रतिभा और खेल भावना का शानदार संगम
खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह, प्रतिभा और खेल भावना का शानदार संगम
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: नन्हे कदमों की रफ्तार, चेहरे पर जीत की चमक और पदक हासिल करने का जज्बा। कुछ ऐसा ही नजारा कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल(10+2) में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान देखने को मिला। शुक्रवार को प्री-प्राइमरी वर्ग के तहत नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। बच्चों के उत्साह और दर्शकों के उत्साहवर्धन से विद्यालय परिसर में उमंग और उल्लास का माहौल रहा। विद्यालय में रनिंग विद बास्केटबॉल, सिंपल रेस, पॉकेट रेस, स्पून रेस, हर्डल रेस और म्यूजिकल चेयर समेत छह खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नन्हें खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, एकाग्रता, संतुलन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल कर बच्चों ने विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया। रनिंग विद बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सिद्धि गोयल, इजहान, पारस व अभिष्ठ ने प्रथम, नव्यांश, अदनान, अलीजा व परी ने द्वितीय तथा अर्थ आर्य, तैमूर, उम्मे ऐमन व उमेर अख्तर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिंपल रेस में शिफा, शिविका व शिफान प्रथम, अरहान, अजका व आहिल द्वितीय तथा रहबर, लीना व अब्दुल तृतीय स्थान पर रहे। पॉकेट रेस में मोहम्मद हुसैन, हैदर अली, शिफात व रूभव प्रथम, वली चौधरी, अमन, भावना व अली द्वितीय तथा मोहम्मद तल्हा, आयशा, जैनब व अबुबकर तृतीय रहे। स्पून रेस में गुरूमीत, नबिया व सम्राट ने प्रथम, सूफियान, नमरा व पार्थ भारद्वाज ने द्वितीय तथा सूर्या, पीहू व शिवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हर्डल रेस में मोहम्मद शाद प्रथम, शाहाद द्वितीय व हैप्पी चौहान तृतीय रहे। वहीं, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अलीना ने प्रथम, मायरा ने द्वितीय तथा इकरा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
नन्हे खिलाड़ियों में छिपी हैं अपार प्रतिभा: यशस्वी पंवार
विद्यालय के प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के साथ ही उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इन नन्हे खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा छिपी हैं। आगे चलकर ये बच्चे खेल जगत के साथ ही जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन एवं खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन में पीटीआई अंकित चौहान, राजेश पंवार, राखी सिंघल, खुशी शर्मा, सुरभि शर्मा, प्रीति अग्रवाल, मोनिका सिंह, सुमन कंसल, मानसी, प्रियंका शर्मा, अन्नू मिगलानी, नीतू जैन, रीतू चौहान, दीपशिखा, इन्दू जैन व सोनिया आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
Comments