School Van Accident: स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ईको वैन अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में कई छात्र घायल

कोचिंग संस्थान जा रहे थे आधा दर्जन से अधिक बच्चे, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

Published On

फिरोजाबाद, सच कहूँ न्यूज़। Firozabad School Van Accident: शिकोहाबाद के एटा रोड पर सोमवार सुबह करीब 8 बजे झा क्लासेस के बच्चों को लेकर जा रही एक ईको वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे ने एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन विभाग की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इको काफी तेज गति से आ रही थी तथा ड्राइवर द्वारा ओवरटेक किया, जिसके बाद बैन पलटते हुए काफी दूर तक घिसती भी है।  हादसे के बाद कोचिंग सेंटरों के संचालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सुबह स्कूल जाने के समय कोचिंग कक्षाएं संचालित करने की अनुमति किस विभाग ने दी है ? वहीं वैन पर पीली पट्टी नहीं होने का मामला भी जांच की मांग करता है। क्या वाहन बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के लिए पंजीकृत है या निजी वाहन के रूप में संचालित हो रहा है।

शिकोहाबाद नगर के एटा रोड पर सोमवार सुबह अचानक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में स्टेशन रोड पर पेट्रोल पंप के सामने संचालित झा कोचिंग क्लासेज के आधा दर्जन छात्र घायल हो गए जिन्हें सामने स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाएगा जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्चों के परिजन अपने बच्चों को वहां से ले गए। वहीं एक गंभीर छात्र को उनके परिजन किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। इधर लोगों ने बताया कि इको वैन काफी तेज गति से आ रही थी तथा कैंटर को ओवरटेक किया। जिसके बाद वह पलटते हुए काफी दूर तक पलटते हुए घिसतते हुए चली गई।

इस हादसे में इको वैन का आगे का हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया इधर बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तथा उनको अपने प्रयासों से वाहन से बाहर निकाला इसमें दो बच्चों की काफी चोट आई है। बताया गया कि यदि आगे एक अन्य गाड़ी खड़ी न होती तो यह भी इको गाड़ी लगे ट्रांसफार्मर में जाकर भिड़ जाती। इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था वहीं आसपास बैठे लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts