विवाहिता की हत्या के आरोप में माँ-बेटा गिरफ्तार, जेल रवाना

विवाहिता की हत्या के आरोप में माँ-बेटा गिरफ्तार, जेल रवाना

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: दहेज हत्या के मामले में वांछित माँ-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 09 नवंबर को जनपद बागपत के रमाला थानाक्षेत्र के गांव इब्राहिम माजरा निवासी युवक ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी विवाहित बहन की हत्या किये जाने के संबंध में कोतवाली शामली पर लिखित तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस अधीक्षक शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को घटना में लिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे।

इसी क्रम में मंगलवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिलाओं के विरूद्ध अपराध में लिप्त आरोपियों की धर-पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विवाहिता की हत्या के मामले में वांछित नितिन व उसकी माँ सुशीला निवासीगण ग्राम कण्डेला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला आरोपी सुशीला मृतका की सास है, जबकि नितिन उसका पति है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को चालान करके जेल भेज दिया है। 

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts